How can I use professional content in my own home movies and other personal recordings

घर के फ़िल्मों में संरक्षित विषय-वस्तु के उपयोग के लिए दिशानिर्देश

यह निश्चित करने के लिए कि ब्लु-रे डिस्क प्लेयर Cinavia प्रौद्योगिकी का इस्तमाल, आपके घर पर बनाए हुए वीडियो या अन्य निजी रिकॉर्डिंग जिसमे कुछ पेशेवर रूप से निर्मित विषय-वस्तु शामिल है (जिसमे शामिल है एक व्यावसायिक रूप से निर्मित फ़िल्म या टीवी शो का ऑडियो ट्रैक ), का प्लेबैक या नकल करना सीमित नहीं करते, निम्नलिखित दिशानिर्देशों का इस्तमाल किया जा सकता हैं:

  1. व्यावसायिक रूप से निर्मित विषय-वस्तु का १० मिनट तक का प्रत्येक उपयोग व्यावसायिक रूप से निर्मित विषय-वस्तु के अन्य इस्तमाल से कम से कम १० मिनट की दूरी पर होना चाहिए।  
  2. व्यावसायिक रूप से निर्मित विषय-वस्तु का इस्तमाल १० मिनट से अधिक समय की किसी भी अवधि तक बार-बार या निरंतर रूप में नहीं करना चाहिए।

उपरोक्त दिशानिर्देश दोनो पर लागू लागू होते हैं, वैयक्तिक रिकॉर्डिंग में व्यावसायिक रूप से निर्मित विषय-वस्तु के इस्तमाल पर और साथ ही साथ ब्लु-रे डिस्क प्लेयर द्वारा इन रिकॉर्डिंग का अनुक्रमिक प्लेबैक या नकल करने पर। इन वीडियों के लगातार प्लेबैक या नकल में अवरोध टालने के लिए, आपने हर इस्तमाल के बाद, १० मिनट तक अन्य ऑप्टिकल डिस्क से वीडियो चलाना चाहिए जिसमें किसी भी व्यावसायिक रूप से निर्मित विषय-वस्तु का अनधिकृत इस्तमाल नहीं है।

इन दिशानिर्देशों के लागू होने के लिए, व्यावसायिक रूप से निर्मित विषय-वस्तु ऐसा वीडियो होना आवश्यक है जो मूल रूप में सीधे उपभोक्ताओं के घर में या मोबाइल उपकरणों में उपयोग के लिए वितरित किया गया है। अगर विषय-वस्तु केवल पेशेवर उपकरणों पर दोहराने और इस्तेमाल करने के लिए उद्दिष्ट थी (जैसे कि अभिनय, विमान, और होटल, "ऑन-डिमांड" सेवाएँ), तब यह दिशानिर्देश लागू नहीं होते और अन्य व्यक्तिगत रिकॉर्डिंग के लिए कभी भी अनुमति नहीं है।